अल्मोड़ा -अल्मोड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक भव्य हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया जिसमें माताओं,बहनों और युवतियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने हस्ताक्षर किए और इस महत्वपूर्ण अधिनियम के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।प्रतिभागियों ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है जिससे उन्हें राजनीति और समाज में अधिक भागीदारी का अवसर मिलेगा।अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक भी किया गया।आयोजकों ने बताया कि इस हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य समाज में नारी सम्मान और समान अधिकारों के प्रति सकारात्मक संदेश देना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता ही समाज के समग्र विकास का आधार है और इस तरह के कार्यक्रम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास हैं।इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश में महिलाओं को नई दिशा और पहचान देने का कार्य करेगा।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी इस तरह के जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक प्रभावशाली मानव श्रृंखला भी बनाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में माताओं, बहनों और युवतियों ने हाथों में हाथ डालकर एकजुटता का परिचय दिया।इस मानव श्रृंखला के माध्यम से महिलाओं ने समाज को सशक्त संदेश दिया कि वे अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक हैं और इस ऐतिहासिक पहल के साथ मजबूती से खड़ी हैं। पूरे क्षेत्र में यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बना रहा और राहगीरों ने भी इस पहल की सराहना की। आयोजकों ने इसे नारी एकता और जागरूकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, दर्शन रावत, महिला जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल,कैलाश गुरुरानी, नमन गुरुरानी,पार्षद अर्जुन बिष्ट,नवीन बिष्ट,राजीव गुरुरानी, रिकी भट्ट,चंदन बहुगुणा,शुभम रौतेला,नीरज सांगा,दिव्या जोशी,गौरव भंडारी,मोहित बिष्ट, खजान पांडे,आशीष डोगरा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *