अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के जिला स्तर के अंतिम चरण के ट्रायल में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छह छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रवृत्ति के लिए चयनित होकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया।हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में आयोजित अंतिम चरण के ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक दक्षता,खेल कौशल, अनुशासन और मेहनत का परिचय दिया।मानस पब्लिक स्कूल से प्रतीक बिष्ट,सांची नेगी,यश नेगी,लक्ष्य मेहता, लतिका जैम्याल और कनक नेगी का चयन हुआ।वहीं कमल कुमार बिष्ट के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण से स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी अल्मोड़ा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे साक्षी रयाल पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा, शिवम जोशी वीरशीबा स्कूल अल्मोड़ा और अवनि बिष्ट कुर्मांचल अकादमी अल्मोड़ा ने भी सफलता हासिल की। इस प्रकार कमल कुमार बिष्ट के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल नौ खिलाड़ियों ने योजना के अंतिम जिला स्तरीय चरण में सफलता अर्जित की।ट्रायल में खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता को विभिन्न परीक्षणों के माध्यम से परखा गया।इनमें 30 मीटर फ्लाइंग रन, 6×10 मीटर शटल रन, 600 मीटर दौड़, ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल थ्रो तथा फॉरवर्ड बेंड एंड रीच बैटरी टेस्ट सहित विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षाएं शामिल रहीं।खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और खेल भावना के साथ इन परीक्षणों में प्रतिभाग किया।मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट, शिक्षक-शिक्षिकाओं,मानस परिवार,अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।विद्यालय के प्रबंधक एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट, पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट एवं अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई।इस अवसर पर योग साधक एवं खेल प्रशिक्षक अन्नत बिष्ट,योग शिक्षिका एवं ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रेफरी कुमारी दीक्षा कांडपाल,ताइक्वांडो प्रशिक्षक शिक्षक दीपक वर्मा,नगर निगम खेल समन्वयक पंकज टम्टा,ब्लॉक खेल समन्वयक नवीन वर्मा,जिला खेल समन्वयक अल्मोड़ा कैलाश मेहरा,शिक्षक भूपाल चिल्वाल,कमल जोशी,दीपक शाही,यशपाल भट्ट,दिगंबर फुलेरिया,पंकज मेर,राजेंद्र सिंह राणा सहित अन्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी।इसके अलावा रेमसे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य साज सिंह,क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा महेशी आर्या,जिलाधिकारी अंशुल सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला,सुंदर सिंह रौतेला,सुरेश वर्मा,जगदीश गोस्वामी,जीवन सिंह बोरा, राजेश खोलिया,विद्या भंडारी, रीता बिष्ट,निर्मला नैनवाल, हरेन्द्र प्रसाद,प्रकाश मेहता, रेहान अंसारी,प्रदीप जोशी ब्लैक बेल्ट एवं महासचिव डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा,कुंदन कुमार बिष्ट, सुरेश नेगी और मीना रयाल सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना जैसी पहल खिलाड़ियों और अभिभावकों के साथ-साथ खेल प्रेमियों का मनोबल बढ़ाने वाली है।ऐसी योजनाओं से प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी शारीरिक दक्षता,मानसिक कुशलता और खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मंच और अवसर मिल रहा है। छात्रवृत्ति की धनराशि से खिलाड़ी अपनी डाइट, ट्रैकसूट,खेल सामग्री और अन्य आवश्यक खेल खर्चों को पूरा कर पा रहे हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य की इस योजना की सराहना करते हुए इसे खिलाड़ियों के लिए लाभकारी और दूरदर्शी पहल बताया।उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं से उत्तराखंड में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और आने वाले समय में जिले तथा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।साथ ही युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी इन योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि मानस पब्लिक स्कूल और स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने योजनाबद्ध तरीके से दिन-रात मेहनत की।अनुशासन,त्याग,लगन, धैर्य,खेल भावना और निरंतर अभ्यास के दम पर इन खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया है।उन्होंने विश्वास जताया कि ये प्रतिभावान खिलाड़ी भविष्य में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *