अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2025/2026 में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छात्रवृत्ति के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया है।मानस पब्लिक स्कूल से ऋतिक आर्य,शिवम जोशी एवं प्रतीक बिष्ट ने अपना छात्रवृत्ति के लिए अंतिम चरण के चयन प्रक्रिया में शानदार प्रदर्शन कर वर्ष 2025/ 2026 के लिए छात्रवृत्ति हेतु अपना स्थान सुरक्षित किया।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि मानस पब्लिक स्कूल के शारीरिक व्यायाम के शिक्षक योग एवं ताइक्वांडो के प्रशिक्षक अन्नत बिष्ट,कुमारी दीक्षा कांडपाल एवं मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राज्य खेल मंत्री के इन उद्देश्यों की सराहना की।इस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों को उसका लाभ मिल रहा है और आर्थिक धनराशि भी प्रदान की जा रही है।साथ ही शिक्षा विभाग अल्मोड़ा एवं जिला कीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा का भी आभार व्यक्त किया गया है।दीपक वर्मा अध्यापक ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किए गए प्रशिक्षित खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें विभिन्न अन्य स्कूलों के भी छात्र-छात्राओं ने उनके प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया।जिसमें परिणाम स्वरूप अन्य स्कूलों के छात्र छात्राएं को भी प्रशिक्षण के रूप मे तैयारी किया जिसमें अवनि बिष्ट कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा से,साक्षी रॉयल पी एम श्री केवी अल्मोड़ा से ताइक्वांडो प्रशिक्षक अन्नत बिष्ट एवं दीक्षा कांडपाल एवं कमल कुमार बिष्ट ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को इस छात्रवृत्ति योजना के लिए तैयार किया और छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत कर अपनी प्रतिभा का उत्कर्ष प्रदर्शन कर उक्त चयन प्रक्रिया में अपना शानदार प्रदर्शन किया।जिसमें पी एम श्री के वी अल्मोड़ा से साक्षी रॉयल एवं कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा से अवनि बिष्ट का भी चयन हुआ है।इनको तैयार और प्रशिक्षित मुख्य रूप से प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रेफरी,ताइक्वांडो राष्ट्रीय पदक विजेता,खिलाड़ी प्रशिक्षक,अन्नत बिष्ट सेकंड डिग्री ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रेफरी,ताइक्वांडो खिलाड़ी,कोच और दीक्षा कांडपाल फर्स्ट डिग्री ब्लैक बेल्ट,राष्ट्रीय रेफरी के द्वारा तैयार किया गया।कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य के के पंत ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी एवं पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य ने शुभकामनाएं प्रेषित की। खिलाड़ियों को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा,अल्मोड़ा नगर निगम मेयर अजय वर्मा,रेड क्रॉस के मनोज सनवाल,डॉo जे सी दुर्गापाल,हेम चंद्र जोशी,चंद्रमणि भट्ट ,शंकर दत्त भट्ट, प्रदीप गुरुरानी कृष्ण विद्या पीठ स्कूल अल्मोड़ा के प्रबंधक,गिरीश शर्मा,हर्ष वर्धन चौधरी ग्रीन फील्ड अल्मोड़ा प्रबंधक,गिरीश मल्होत्रा,मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के समस्त शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
