अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा अल्मोड़ा नगर मंडल की ओर से बुधवार को जिला अस्पताल में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच पहुंचकर फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनसरोकार से जोड़ते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,नगर निगम मेयर अजय वर्मा,दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलखवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला और जिला महामंत्री दर्शन रावत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए गए।नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को भाजपा नगर मंडल ने सेवा के संकल्प के साथ मनाने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि जन्मदिवस पर केवल शुभकामनाएं देने के बजाय उन लोगों के बीच पहुंचना अधिक महत्वपूर्ण है, जो इस समय बीमारी और परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं।जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण इसी भावना का हिस्सा है।उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद के कठिन समय में उसके साथ खड़ा होना और उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करना सामाजिक दायित्व है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा कार्यक्रम समाज के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानना,उन्हें फल देना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करना आत्मीयता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समय-समय पर जनसरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलखवाल ने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर सेवा कार्य को प्राथमिकता देना समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बीमारी के समय मरीज और उसके परिजन कठिन परिस्थितियों से गुजरते हैं। ऐसे में उनके बीच पहुंचकर हालचाल जानना और उनके साथ संवेदना व्यक्त करना भी सेवा का महत्वपूर्ण स्वरूप है।उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़े, यही सभी की कामना है।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत की। मरीजों ने फल वितरण के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका प्रयास है कि सामाजिक एवं जनहित के कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक निरंतर पहुंच बनाई जाए।इस अवसर पर बिट्टू कर्नाटक,ललित लटवाल,प्रकाश बिष्ट,मनोज जोशी,हरीश कनवाल,प्रदेश संयोजक निकाय प्रकोष्ठ कैलाश गुरुरानी,पंकज भाकुनी,मदन बिष्ट,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नीरज सांगा,दीपा अधिकारी,कविता साह,जगत तिवारी,जगमोहन बिष्ट,सौरभ वर्मा,निशा बिष्ट और दिव्या जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ,दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।भाजपा नगर मंडल की ओर से कहा गया कि जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *