अल्मोड़ा-नगर क्षेत्र में बदहाल सड़कों और नालियों की समस्या को लेकर भाजपा प्रदेश सह संयोजक विधि विभाग, सदस्य विकास प्राधिकरण एवं अधिवक्ता देवाशीष नेगी की पहल पर नगर निगम ने संज्ञान लिया है। देवाशीष नेगी ने ऐतिहासिक, प्राचीन एवं घनी आबादी वाले क्षेत्र एडम्स से आयकर भवन तक जाने वाले मार्ग की खस्ताहाल स्थिति से नगर निगम के मेयर अजय वर्मा को अवगत कराते हुए जनहित में एक ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में मार्ग की बदहाल स्थिति के साथ ही नालियों की अव्यवस्था और क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया था।ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए मेयर अजय वर्मा ने आज नगर निगम की टीम के साथ एडम्स से आयकर भवन तक के मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से देखा।निरीक्षण के दौरान मेयर ने संबंधित निगम अधिकारियों को मार्ग के सुधारीकरण,नालियों की स्थिति दुरुस्त करने तथा आवश्यकतानुसार अन्य विकास कार्य कराने के निर्देश दिए।मेयर अजय वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि नगरवासियों को बेहतर सड़क,जल निकासी और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।वहीं अधिवक्ता देवाशीष नेगी ने जनसमस्याओं को संज्ञान में लेकर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के लिए मेयर अजय वर्मा का आभार जताया।उन्होंने उम्मीद जताई कि निरीक्षण के बाद मार्ग के सुधारीकरण और नालियों की व्यवस्था में जल्द सुधार होगा, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान सदस्य विकास प्राधिकरण देवाशीष नेगी,पार्षद गुंजन चम्याल,पार्षद इंद्रमोहन भंडारी, पार्षद कृष्ण बहादुर सिंह,त्रिलोक सिंह रौतेला,ऋषभ गैड़ा, विक्रम सिंह बिष्ट, दीपक सिंह भंडारी,चेतन प्रताप सिंह, अभिनव मेहरा,भुवन त्रिपाठी,मनन रावत, राहुल बिष्ट, दीपक तिवारी, धीरज बिष्ट, सूरज बगडवाल, प्रेम डालाकोटी, युवम बोहरा, भावांश मटियानी, राजेंद्र वाणी, हर्षित बिष्ट, वीरा भाकुनी, कुंदन चम्याल, मोहित बिष्ट सहित नगर निगम सह आयुक्त लक्ष्मण भंडारी,अमीन बसंत बल्लभ पांडे, हिमांशु कांडपाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *