

अल्मोड़ा-अति विशिष्ट सेना मेडल से सम्मानित होने पर मेजर जनरल आशीष साह को नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। व्यापार मंडल ने उनकी उपलब्धि को पूरे अल्मोड़ा और उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट सैन्य योगदान से क्षेत्र का मान बढ़ाया है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि मेजर जनरल आशीष साह का परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा के जौहरी बाजार का निवासी है। उनके भाई पवन साह नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। उन्होंने ईश्वर से मेजर जनरल आशीष साह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करने की कामना की। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, पवन साह, वकुल साह, मनोज वर्मा, अशोक गोस्वामी, अजीत सिंह कार्की, वैभव पांडे, दीपक साह, नीरज बोरा, हेम तिवारी, भुवन वर्मा, विवेक वर्मा, दीपक वर्मा, राजा पांडे, अवि वर्मा, राकेश बिष्ट, मुकेश जोशी, ऋषभ कुमार, अमित जोशी, मोहित साह, विनय वर्मा, किशन लाल, नरेंद्र कुमार, पीयूष तिवारी, हरीश सतवाल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
