अल्मोड़ा-जनपद के हवालबाग विकासखंड अंतर्गत दौलाघट क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से 10वीं और 12वीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समाजसेवी जीवन सिंह तड़ागी द्वारा इंटर कॉलेज दौलाघट के परिसर में प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार दौलाघट क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले चार स्कूलों इंटर कॉलेज दौलाघट,गोपेश्वर बाल निकेतन दौलाघट,राजकीय बालिका कॉलेज दौलाघट और राजकीय इंटर कॉलेज ओडला के छात्र-छात्राएं को दिया गया।इस अवसर पर जीवन सिंह तड़ागी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे और भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में आर एस एस के विभाग प्रचारक ललित और जिला प्रचारक आशुतोष,क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य,अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की।सम्मानित कि गये विद्यार्थियों में ऊषा भंडारी,दिव्यांशु टम्टा,महक चिलवाल,पूर्वा आर्या,तनुजा खोलिया,मीनाक्षी बिष्ट और अर्जुन कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम में ललित प्रसाद,सुनीता मिश्रा,पान सिंह रावत,हेम चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह भंडारी,जोगा डांगी,आंनद सिंह तड़ागी, राम सिंह चिलवाल, प्रकाश टम्टा, रमेश सिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *