बाड़ेछीना-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाड़ेछीना के सभागार में आज अभिभावक सम्मेलन में स्व कमला नेहरू पुरस्कार के 29 चेक वितरण किये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक बसंत तिलाड़ा,प्रधानाचार्य नंदन सिंह गेलाकोटी,पूर्व ग्राम प्रधान कुमोली हरीश राम,भवान सिंह मटियानी सेवानिवृत्ति स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में 2025 हाईस्कूल में हिमानी बनौला,कीर्ति नैनवाल,वैदेही भट्ट,भूमिका सुप्याल,पलक रावत,पूनम बगडवाल,अनामिका बिष्ट,वैष्णवी जडौत,रिया बिष्ट,मनीषा बगडवाल,सीमा कुमारी,वैष्णवी तिलाड़ा, मीनाक्षी आर्या,भानू जोशी प्रियांशु डालाकोटी,योगेश बिष्ट,संजय जड़ौत,मानस नैनवाल,मानस बिष्ट,कमल सुप्याल,सौम्य नेगी,शुभम तिलाड़ा,लाल सिंह की माताओं को एक हजार के चेक वितरित किये गए।इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं काजल देवड़ी,हेमा बोहरा,प्रियांशु भट्ट, मनीषा आर्या,करन सुप्याल,सौरभ बोरा और पूजा फर्त्याल की माताओं को स्व कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।वर्तमान में विद्यालय के 29 मेधावी विद्यार्थियों की माताओ को एक हजार धनराशि के चेक वितरित किये गए।कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक और विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *