
अल्मोड़ा-डॉ एलडी भट्ट एसआरवीएम इंटर कॉलेज डोटियालगांव (ताकुला) में शनिवार को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में सम्मान समारोह एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वर्ष 2026 की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा की प्रदेशीय वरीयता सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली छात्रा आरती बिष्ट को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी आशुतोष जोशी ने आरती बिष्ट को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।वहीं वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा कमला नेहरू पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं महिमा तिवारी,शीतल गुसाईं, कार्तिक गुसाईं,भुवन गुसाईं, कनक बराकोटी,रोहित नगरकोटी,शिवम गुसाईं और पायल नेगी को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में श्रीमती लज्जा पंत ने आरती बिष्ट को ₹2100 तथा कार्तिक भाकुनी एवं हर्षित डंगवाल को ₹1100-₹1100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।वहीं राज भट्ट ने महिमा तिवारी,कार्तिक गुसाईं, भुवन गुसाईं,कनक बराकोटी एवं शीतल गुसाईं को ₹1500 प्रति छात्र की धनराशि देकर सम्मानित किया।समारोह में अभिभावक संघ अध्यक्ष दान सिंह नगरकोटी,नारायण सिंह बिष्ट,विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पंत,उपप्रधानाचार्य एवं मंच संचालक बृज मोहन जोशी,विद्यालय अध्यक्षा डॉ. वसुधा पंत,प्रबंधक मंगल सिंह बिष्ट,प्रशासनिक अधिकारी मीनाक्षी पाठक,शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन,अनुशासन एवं लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन,शिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की तथा सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति और सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
