अल्मोड़ा-दिनांक 4 अक्टूबर को नवमी की सांय कालीन व रात्रि भजन संध्या, के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कीर्तन, भजन और रंगारंग कार्यक्रमों का आगाज किया गया।सांस्कृतिक और भजन संध्या का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शेखर लखचौरा,विशिष्ट अतिथि हेमराज चौहान एवं दर्शन रावत द्वारा किया गया।अतिथि के रूप में श्रीमती मीनाक्षी चौहान,श्रीमती मंजू चौहान,श्रीमती निरंजन पांडेय,श्रीमती रंजना भंडारी,भुवन सिंह सिराड़ी, हेमंत रावत,श्रीमती नीमा नगरकोटी, श्रीमती राधा राजपूत आदि शामिल रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीवान सिंह बिष्ट वरिष्ठ अधिवक्ता अध्यक्ष दुर्गा महोत्सव आयोजन समिति 2022 एवं अध्यक्ष विकास समिति दूंगा धारा ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा मुख्य अतिथि शेखर लखचौरा को बैज अलंकृत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। साथ ही विशिष्ट अतिथियों एवं अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।जिसमें मानस पब्लिक स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा कनिष्का सिराड़ी ने मां सिद्धिदात्री के अवतार के रूप में मां देवी के चरणों में समर्पित वंदना,नमन करते हुए मां दुर्गा की नौवीं अवतार मां सिद्धिदात्री के रूप में प्रतीकात्मक रूप में मंत्रों के साथ सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।इसके बाद बाहर से आए हुए मेहमान कलाकार तथा संगीत और नृत्य,भजन कीर्तन में विशिष्ट पहचान बना चुकी कुमारी ज्योति सतवाल एवं उनके साथियों ने भजन कीर्तन और लोकगीत आदि प्रस्तुतियां देकर पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।दुर्गा महोत्सव आयोजन समिति 2022 के संयोजक कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा ने जानकारी दी कि दशमी के दिन पूजा अर्चना कर विधि विधान से मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा लगभग 11 बजे रामलीला मैदान दूंगा धारा से प्रस्थान करेगी।इसमें सभी भक्तों और श्रद्धालु जन आम जनता जनार्दन सभी शामिल होंगे।भुवन चंद्र त्रिपाठी कोषाध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा ने सभी दानदाताओं,भेंट करने वाले श्रद्धालु,भक्तों का आभार व्यक्त किया और मंच से सभी के धन राशि के रूप में भेंट स्वरूप आयोजन समिति को प्रदान की गई धनराशि का विवरण दिया।समिति के उपाध्यक्ष दीपक कांत पांडे ने बताया कि आज रात्रि मां के दरबार में भजन कीर्तन करते हुए पूरा रात जगराता रहेगा और सभी भक्तगण श्रद्धालु जन सम्मानित आम जनता, लोग इस जगराता में शामिल होंगे। कार्यक्रम मंच का संचालन मानस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया।जिसमें कनिष्का शिराड़ी,सिद्धि जोशी,प्रज्ञा कठायत शामिल रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीवान सिंह बिष्ट आयोजन समिति दुर्गा महोत्सव 2022 के अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में आयोजन मंडल के सभी सदस्य गण और कार्यकर्ता मनीष तिवारी,राकेश भंडारी, दीपक लोहनी,अमित नेगी,मोहित कांडपाल,कैलाश तिवारी,कनिष्का शिराड़ी,कनिष्का भंडारी,दीपक कांत पांडे,भुवन चंद्र त्रिपाठी,श्रीमती मंजू बिष्ट,श्रीमती नीमा नगरकोटी,श्रीमती रंजना भंडारी,श्रीमती भगवती त्रिपाठी, कार्तिक पांडे,देवेश तिवारी,मुकेश कांडपाल,दीपक वाणी,रोशन बिष्ट, मनमोहन गैड़ा,प्रियांशु कुटौला,संजय सलाल,अर्जुन मेहता आदि उपस्थित रहे और सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को आयोजित कर सफल बनाने में सहयोग के लिए बधाई और धन्यवाद दिया।समिति अध्यक्ष दीवान सिंह ने साथ ही सभी से अधिक से अधिक संख्या में विसर्जन यात्रा में शामिल होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *