अल्मोड़ा-विकासखंड हवालबाग के प्राथमिक विद्यालय भनार रैलापाली में रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण सामूहिक रूप से सुना गया।कार्यक्रम में राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल उपस्थित रहे।इस अवसर पर अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए विचारों,संदेशों और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के समापन के बाद राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय लोगों के साथ सीधे जनसंवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।जनसंवाद के दौरान क्षेत्रवासियों ने स्ट्रीट लाइट,रास्तों,साफ-सफाई तथा अन्य छोटे-छोटे स्थानीय विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से राज्य मंत्री के समक्ष रखीं।इस पर गोविंद पिलख्वाल ने जनसमस्याओं के त्वरित और समुचित समाधान पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सीधे सुनना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर छोटी-छोटी दिखाई देने वाली समस्याओं का भी आम नागरिक के दैनिक जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है इसलिए इन आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट,रास्तों,साफ-सफाई और अन्य स्थानीय सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है।इस अवसर पर महापौर अजय वर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्षद कैलाश गुरुरानी,पार्षद कृष्ण बहादुर, नीरज कुमार,प्रमोद कुमार, साहिल,नवीन कुमार,किशन राम,गणेश लाल,जी.एस. बगड़वाल,तिलक कुमार, त्रिलोक टम्टा,जगदीश चंद्र, देवेंद्र लाल,हरीश लाल,नवीन चंद,तिलोक राम,शिवलाल एवं जगदीश लाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेशों को सुना और विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।इसके बाद जनसंवाद के माध्यम से स्थानीय समस्याओं को सामने रखकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की गई।राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी बात सुनना, समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र के विकास को गति देना हमारी निरंतर प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जनता के सुझावों और समस्याओं पर गंभीरता के साथ कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *