अल्मोड़ा-मण्डलीय अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊँ मंडल नैनीताल अम्बा दत्त बलोदी द्वारा कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पद पर नौ लोगों की आज दिनांक 29 मार्च 2025 को पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है जिस पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल नैनीताल ने मंडलीय अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊँ मंडल नैनीताल का आभार प्रकट किया तथा साथ ही मंडल कार्यालय में कार्यरत सेवा तीन के समस्त कर्मचारियों का भी आभार प्रकट किया।पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।इस उपलक्ष्य पर पुष्कर सिंह भैंसोड़ा मण्डलीय अध्यक्ष कुमाऊं मंडल,हरजीत सिंह मण्डलीय सचिव, पूर्व मंडलीय सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक,विरेन्द्र पाण्डेय फैडरेशन अध्यक्ष कुमाऊं मंडल,नागेन्द्र जोशी जनपद अध्यक्ष चम्पावत,हिमांशु मुरारी जनपद सचिव चम्पावत,पंकज कुमार जोशी पूर्व जनपदीय सचिव अल्मोड़ा,कमल चौधरी जनपद अध्यक्ष नैनीताल,चंचल लोहारी जनपद सचिव नैनीताल,राजन सिंह नेगी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, गोपाल बिष्ट प्रशासनिक अधिकारी,कमल फुलारा प्रधान सहायक,संजीव जोशी वरिष्ठ सहायक,कैलाश ढैला प्रधान सहायक,पूरन सिंह एवं समस्त मंडलीय कर्मचारियों द्वारा मंडलीय अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊँ मंडल नैनीताल का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *