अल्मोड़ा-राष्ट्रीय दृष्टि हीन संघ अल्मोड़ा ने 27 जून को विश्व विख्यात समाज सेविका,नेत्रहीन,मूख बधिर हेलेन केलर का जन्म दिवस मनाए जाने से पूर्व स्थानीय विद्यालयों के बच्चो की भाषण प्रतियोगिता आज नगर पालिका परिषद में प्रातः ग्यारह बजे से आयोजित की।इसमें दोनों वर्गों में पहले,दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 27 जून के दिन पुरस्कृत दिया जाएगा।हेलेन केलर की जयंती 27 जून के अवसर पर राष्टीय दृष्टिहीन संघ शाखा अल्मोड़ा द्वारा आयोजित भाषण में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा,विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा,ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा,महर्षि विद्या मंदिर ने प्रतिभाग किया।भाषण प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई जूनियर व सीनियर वर्ग।हर प्रतिभागी को अभिव्यक्ति के लिए पांच मिनट दिए गए।कार्यक्रम में चंद्रमणि भट्ट प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ,मनोज सनवाल,डॉक्टर जे. सी.दुर्गापाल,डॉक्टर ऊषा बोरा,कमल कुमार बिष्ट, राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह अधिकारी,रूप सिंह,प्रताप सत्याल,श्रीमती मंजू बिष्ट,दीक्षा कांडपाल,अनंत बिष्ट मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा,ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की शिक्षिका कुमारी स्वाति तिवारी,शंकर भट्ट,मोहन गोस्वामी,हेम चन्द्र जोशी व अभिभावकगण उपस्थित थे।भाषण प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर मानस पब्लिक स्कूल के प्रतीक बिष्ट एवं नमन त्रिपाठी,द्वितीय स्थान पर अवनि बिष्ट
एवं तृतीय स्थान पर इशिका जोशी रहे।सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर भूमिका भाकुनी,प्रियांशी ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा,द्वितीय स्थान पर श्रेया बिष्ट महर्षि विद्या मंदिर अल्मोड़ा एवं तृतीय स्थान पर महिमा शाह विवेकानंद इंटर कॉलेज जीवनधाम अल्मोड़ा रहे।
