अल्मोड़ा-नंदा देवी मेले के अवसर पर कुमाऊंनी भाषण प्रतियोगिता में मानस पब्लिक स्कूल के छात्र रक्षित गरकोटी ने प्राथमिक जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया और साथ ही आस्था बोरा कक्षा 5 की छात्रा ने मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।अल्मोड़ा में नंदा देवी कौतिक और नानतिन विषय पर आयोजित प्राथमिक वर्ग की कुमाऊंनी भाषण प्रतियोगिता में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के रक्षित गडकोटी के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय में पुरस्कार देकर सम्मानित करने की घोषणा की।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट द्वारा शामिल सभी 81 बच्चों को डॉ० हयात सिंह रावत,श्याम सिंह, आनंद सिंह बिष्ट,अशोक भाटिया के सौजन्य से 22 पुस्तके उपहार में दी गई।बाल प्रहरी की ओर से सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।अंत में नंदा देवी मेला समिति की ओर से 15 बच्चों को अल्मोड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी एवम् समिति की सदस्य निर्मला जोशी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।उपस्थित सभी बच्चों को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर लखचौरा ने फल आदि वितरित किए। लोक कलाकार भास्कर भोरिया,ज्योति भट्ट व प्रेमा गड़कोटी ने हुडके की छाप पर बच्चों को गीत सुनाए।वही बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला ने सभी का आभार व्यक्त किया।मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।
