अल्मोड़ा-मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा द्वारा सत्र 2022 /2023 की शुरुआत करते हुए माह मई 2022 में योग शिविर नंदा देवी अल्मोड़ा में पतंजलि योग न्यास अल्मोड़ा द्वारा आयोजित योग शिविर में स्कूल की अलग-अलग कक्षाओं के 26 छात्र-छात्राओं ने योग शिविर में प्रतिभाग किया।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा द्वारा इंटर स्कूल कंपटीशन ड्राइंग चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।जिसमें प्रतीक बिष्ट कक्षा 4 के छात्र चतुर्थ स्थान पर और विवेक मेहता कक्षा 5 के छात्र पंचम स्थान में रहे।निबंध प्रतियोगिता मे सिद्धि जोशी कक्षा आठ की छात्रा द्वारा द्वितीय स्थान अर्जित किया गया। यह आयोजन रामकृष्ण कुटीर द्वारा आयोजित किया गया।आजादी की पिचहत्तरवी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर जीजीआईसी अल्मोड़ा में रामकृष्ण कुटीर द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मानस पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं ने एक सुंदर कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जो कि आयोजन समिति द्वारा सराहा गया।
हेलेन केलर के जन्म दिवस पर आयोजिय भाषण प्रतियोगिता में अल्मोड़ा में बढ़ता ध्वनि प्रदूषण विषय पर मानस पब्लिक स्कूल के कक्षा 4 के छात्र प्रतीक बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उपस्थित सभी महानुभावों का ध्यान आकर्षित किया और प्रथम पुरस्कार की नकद धनराशि द्वारा सम्मानित हुए।अगस्त क्रांति दिवस पर अल्मोड़ा जेल में आयोजित कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में रक्षित गडकोटी कक्षा चार के छात्र द्वारा उत्कृष्ट भाषण दिए जाने पर नगद पुरस्कार धनराशि से सम्मानित किए गए।अल्मोड़ा में कुमाऊं महोत्सव 2022 विभिन्न कार्यक्रमों में आयोजिय प्रतियोगिताओं में सांस्कृतिक नृत्य में मानस पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और नगद धनराशि पुरुस्कार द्वारा सम्मानित हुए।कुमाऊं महोत्सव 2022 में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुजल रौतेला कक्षा आठ के छात्र को प्रथम स्थान,रक्षित गरकोटी कक्षा 5 के छात्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।नंदा देवी महोत्सव में नंदा देवी समिति अल्मोड़ा द्वारा आयोजित पहाड़ी भाषण प्रतियोगिता में मानस पब्लिक स्कूल के रक्षित गरकोटी कक्षा 5 के छात्र प्रथम स्थान पर व आस्था बोरा कक्षा पांच की छात्रा को पंचम स्थान प्राप्त हुआ।मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2022 में मानस पब्लिक स्कूल के 4 छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छात्रवृत्ति योजना के लिए चयनित हुए।वर्षा मेहता कक्षा 7 की छात्रा,हिमांशी भैसोड़ा कक्षा चार की छात्रा,अवनि बिष्ट कक्षा 6 की छात्रा,वंशिका डोलिया कक्षा चार की छात्रा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुए।जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 21 छात्र/ छात्राएं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए अवनि बिष्ट कक्षा 6 की छात्रा व वर्षा मेहता कक्षा 7 की छात्रा ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।अवनि बिष्ट कक्षा 6 की छात्रा ने योगासन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अवनि बिष्ट ने राज्य की योग आसन,खेल प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान सुरक्षित किया।बाल प्रहरी द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में सिद्धि जोशी कक्षा 8,अवनि बिष्ट कक्षा 6, नमन त्रिपाठी कक्षा 6,प्रतीक बिष्ट कक्षा 4,हिमांशी भैंसोड़ा कक्षा 4,खुशी आर्या कक्षा 4 ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विधालय का नाम रोशन किया।मानस पब्लिक स्कूल के उपरोक्त छात्र छात्राओं ने बहुत कम समय में अपने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में प्रशिक्षण में कोविड-19 की महामारी के बाद अवसर मिलने पर अपना बेहतर प्रदर्शन किया।प्रतिभावान छात्र छात्राओं की सराहना करते हुए मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने विद्यालय की तरफ से सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने सबको शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रत्येक छात्र /छात्रा पर अधिक ध्यान दिया जाएगा एवं सबको अवसर मिलेगा।संबोधन करते हुए छात्र/छात्राओं को कड़ी मेहनत करने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना से अनुशासन में अच्छी आदतों के साथ सर्वांगीण विकास हेतु छात्र-छात्राओं की रूचि के अनुसार विषय,सांस्कृतिक सामाजिक और अन्य विषयों क्षेत्रों के साथ-साथ खेलों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अच्छी रणनीति बनाने के लिए और तैयारी करने के लिए कहा गया।प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने इन उपलब्धियों को अच्छी रणनीति और टीमवर्क का परिणाम बताया तथा इसका श्रेय विद्यालय की अच्छी तैयारी को देते हुए अभिभावक एवं शिक्षक/ शिक्षिकाओं की मेहनत और कुशलता को दिया हैं।
