पिथौरागढ़-आज युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बागेश्वर प्रभारी करन सिंह ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि मोदी शासन के नौ साल के दौरान कोई भी दिन ऐसा नही गुजरा जब गरीब आदमी को महंगाई के डंक ने ना डसा हो। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में लगातार असफल साबित हो रही है।घरेलू एवं व्यवसायिक गैस, पेट्रोल,बिजली के साथ ही दैनिक उपभोग के सामान की कीमतों में जिस तरह से बढ़ोत्तरी हो रही है उसने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। वर्तमान में जिस तरह से टमाटर,सब्जियों एवम् दालों के दामों में उछाल आया है उससे जमाखोरी करने वालो की पो बारह तो हो गई है।लेकिन किसानों को इसका कोई फायदा नही मिल रहा है। सब्जियों और दालों के बढ़ती कीमतों के कारण जहां एक और कालाबाजारियो की दिवाली हो रही है वहीं दूसरी तरफ आम आदमी का जीवन यापन करना मुश्किल होता जा रहा है।महिलाओं को रसोई का बिगड़ता बजट संतुलित करना मुश्किल हो रहा है।लेकिन भाजपा की केंद्र में बैठी सरकार अपने चुनाव इवेंट में लगी हुई है। करन सिंह ने केंद्र सरकार से जमाखोरी पर लगाम लगाने की मांग की है तथा कहा है कि जल्द ही सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए स्पष्ट नीति बनानी चाहिए जिससे कि सब्जी,गैस,पेट्रोल व अन्य चीजों से आम जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *