अल्मोड़ा-संस्कार सांस्कृतिक समिति के निर्देशक प्रकाश बिष्ट ने बताया कि कल दिनांक 8 दिसम्बर को महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के देहरादून आगमन पर मुख्यमंत्री आवास में उनके स्वागत में सांध्य गीत नृत्य की प्रस्तुति देने का अवसर संस्कार सांस्कृतिक समिति को मिला है।अल्मोड़ा के सांस्कृतिक दल संस्कार सांस्कृतिक समिति राष्ट्रपति के सामने अपनी प्रस्तुति देगा जिससे दल के सभी कलाकर यह अवसर पाकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे है। सांस्कृतिक दल में निर्देशक प्रकाश बिष्ट के अलावा महिपाल मेहता, प्रकाश आर्य,अमर बोरा,नरेंद्र प्रसाद, विजय लोबियाल,गौरव कुमार, अभिषेक,चंदन आर्य,कैलाश ध्यानी,अंजलि,साक्षी,दीक्षा, सौम्या,अदिति,भावना आदि शामिल है।समिति के कलाकर सांध्य नृत्य गीत के संध्या झूली रै छौ भगवाना नील कंठ हिमाला की प्रस्तुति महामहिम के सामने देंगें।
