

अल्मोड़ा-लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 4 जून को अल्मोड़ा पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार की जा रही है। इस संबंध में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।प्रेस वार्ता के दौरान विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी का अल्मोड़ा आगमन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए नई ऊर्जा और विश्वास का संदेश है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देशभर में युवाओं,किसानों, महिलाओं,बेरोजगारों और आम जनता की आवाज बुलंद कर रहे हैं।संसद से लेकर सड़क तक जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले राहुल गांधी के अल्मोड़ा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश की जनता महंगाई,बेरोजगारी,शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं से जूझ रही है।कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है और राहुल गांधी का यह दौरा उत्तराखंड में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसभा के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक मनोज तिवारी ने दावा किया कि 4 जून को होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी और इसमें अल्मोड़ा सहित कुमाऊं क्षेत्र के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं, यातायात,पेयजल,पार्किंग और कार्यकर्ताओं के समन्वय को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा लोकतंत्र,संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहे हैं।उनके विचारों से युवाओं में नई उम्मीद जागी है। राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा प्रदेश की राजनीति में भी महत्वपूर्ण संदेश देगा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य करेगा।प्रेस वार्ता में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं के भविष्य और रोजगार के सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी लगातार बढ़ी है और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं की आवाज बनकर संघर्ष कर रही है और राहुल गांधी की जनसभा में भी युवाओं,शिक्षा,रोजगार और पलायन जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पलायन एक गंभीर समस्या बन चुका है।गांव खाली हो रहे हैं और युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर लगातार सरकार को घेर रही है और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने का काम कर रही है।विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जा रहा है।कांग्रेस कार्यकर्ता इस जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा देश में प्रेम,भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की राजनीति को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है और अल्मोड़ा की जनसभा भी इसका प्रमाण बनेगी।प्रेस वार्ता के अंत में विधायक मनोज तिवारी ने जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि यह जनसभा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता की आवाज को मजबूत करने का मंच बनेगी। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रहेगी और जनता के सहयोग से आगामी समय में मजबूत विकल्प के रूप में सामने आएगी। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, परितोष जोशी उपस्थित रहे।

