अल्मोड़ा-परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने लोधिया पुलिस चेकपोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 30 वाहनों के चालान किए गए। वाहनों में वैध दस्तावेज, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, हेलमेट, टैक्स, फिटनेस और परमिट आदि की जांच की गई।चेकिंग के दौरान तीन वाहनों को सीज कर आरटीओ कार्यालय भेजा गया। इनमें एक ट्रैक्टर ऐसा पाया गया, जो बरेली में कृषि कार्य के लिए पंजीकृत था, लेकिन करीब 25 हजार रुपये प्रतिमाह की दर पर बागेश्वर में व्यावसायिक कार्य के लिए ले जाया जा रहा था। इसके अलावा सीमावर्ती राज्य के दो वाहन चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते मिले, जिनके विरुद्ध भी सीज की कार्रवाई की गई।संयुक्त प्रवर्तन अभियान में परिवहन विभाग की ओर से परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान, प्रवर्तन चालक विपिन बिनवाल एवं प्रवर्तन सिपाही महेंद्र सिंह तथा पुलिस टीम से इंटरसेप्टर प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित पांडे, प्रवर्तन सिपाही रविशंकर राणा समेत अन्य कार्मिक मौजूद रहे।अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *