

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा और संवेदनशीलता के साथ लेप्रोसी मिशन बलढोटी में कुष्ठ रोगियों के बीच मनाया।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिशन परिसर में केक काटकर विधायक मनोज तिवारी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ रोगियों के साथ समय बिताते हुए उन्हें जन्मदिन की खुशियों में सहभागी बनाया।उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां साझा करना ही जन्मदिन मनाने का सबसे सार्थक माध्यम है।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक मनोज तिवारी के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, जिला सचिव गीता मेहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,विनोद वैष्णव, देव सिंह कनवाल, पार्षद वैभव पांडे, पार्षद गुंजन चमयाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील शाह,भैरव गोस्वामी, गोविंद मेहरा,कांची वर्मा, परितोष जोशी,गीता पांडे, पदमा गैडा,आशा पांडे,गोविंदी जोशी,राखी मेहता,जानकी कुटोला आदि उपस्थित रहे।
