अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थानाध्यक्षों/यातायात निरीक्षक/इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।आज दिनांक 4 मई को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ/यातायात अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण मे इंटरसैप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा मय हमराही कानि हेमन्त,कानि ललित बिष्ट के अल्मोड़ा नगर क्षेत्र लोधिया,करबला व चौसली में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान 02 बस (5-5 सवारी अधिक) व 02 बुलेरों (2-2 सवारी अधिक) वाहन चालकों द्वारा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोर्ट का चालान कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे कुल 25 लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।
