अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी लमगड़ा मण्डल में आगामी कार्यक्रमों पार्टी स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती पर कार्यक्रम हेतु तैयारियों को लेकर भाजपा लमगड़ा मंडल के कार्यकताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष लमगड़ा हरीश सिंह सिजवाली ने की। बैठक में मुख्य वक्ता राजेन्द्र बिष्ट ने बैठक में आगामी होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।आज 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा के कार्यकर्ताओ के घरों में पार्टी का झंडा लगाना तथा फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करना,बूथ समिति व सदस्यों के साथ बैठक करना तथा प्रवास करना,सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन विधानसभा स्तर पर करने की चिन्ता करना,14 अप्रैल को बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जन्म जयंती धूमधाम से मनाना और साफ सफाई करने के लिए प्रेरित करना आदि विषयों पर चर्चा हुई।बैठक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरीश सिंह कपकोटी,जगदीश रावत,भरत फर्त्याल,गुड्डू सिजवाली,हरीश सिंह बिष्ट,शंकर मनराल,देवेन्द्र राम,रमेश राम,पप्पू बिष्ट,आनन्द चौहान,प्रदीप नौरा,नारायण सिंह रावत,भगवत फर्त्याल,इन्द्र डसीला,प्रकाश आर्य, सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *