अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है,जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।दिनांक 22.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एस ओ जी सुनील धानिक नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व एस ओ जी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बेस तिराहे के पास सड़क से करबला को जाने वाले पैदल सीढियों पर से एक युवक अवधेश कुमार टम्टा के कब्जे से 25.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड/बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अवधेश कुमार टम्टा उम्र 27 वर्ष पुत्र राजेश कुमार टम्टा निवासी टम्टा मौहल्ला थाना बाजार थाना व जिला अल्मोड़ा है।आपराधिक इतिहास मेंFir no- 44/2023 धारा 380/411 भादवि कोतवाली अल्मोड़ा,Fir no-78/2023 धारा 392/457/411 भादवि कोतवाली अल्मोड़ा,Fir no-133/2023 धारा 380/411 भादवि कोतवाली अल्मोड़ा,Fir no-83/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली अल्मोड़ा एवं Fir no-106/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली अल्मोड़ा है।बरामदगी में 25.98 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है जिसकी
कीमत 779,400 रुपये है।पुलिस टीम में अपर उनि नीरज सिंघल कोतवाली अल्मोड़ा,कानि इरशाद उल्ला एसओजी अल्मोड़ा,कानि हरीश प्रसाद एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *