अल्मोड़ा-पंडित गोवर्धन शर्मा इंटर कॉलेज ज्योली अल्मोड़ा की प्रबंध समिति का चुनाव दिनांक 11 अगस्त 2023 को निर्विरोध संपन्न हुआ। संस्था की साधारण सभा द्वारा प्रबंध समिति के 12 सदस्यों एवं 5 पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 8 अगस्त 2023 को केवल 12 सदस्यों का ही नामांकन किया गया था, किसी भी सदस्य द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया।निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 11 अगस्त 2023 को चुनाव अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा नंदन सिंह बिष्ट एवं चुनाव पर्यवेक्षक व खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग़ प्रकाश सिंह जंगपांगी की उपस्थिति एवं देखरेख में चुनाव कार्यवाही निर्विरोध संपन्न की गयी। साधारण सभा की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष अध्यक्ष बहादुर सिंह सलाल द्वारा की गई तथा संचालन गिरीश चंद्र शर्मा द्वारा किया गया। गिरीश शर्मा वर्ष 1995 से लगातार आज 9वीं बार निर्विरोध प्रबंधक चुने गए।प्रबंध समिति की कार्यकारिणी में बहादुर सिंह सलाल को अध्यक्ष,जमन सिंह रावत उपाध्यक्ष,हेम चंद जोशी सहायक प्रबंधक तथा त्रिलोक सिंह स्युनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा देव सिंह भोजक,महेंद्र सिंह स्युनी,मनोज उपाध्याय,कुंवर राम,सूरज सिंह सलाल,प्रकाश सिंह बिष्ट तथा कमल सिंह मेहरा प्रबंध समिति के सदस्य चुने गए।प्रधानाचार्य गणेश सिंह,प्रवक्ता श्रीमती पूजा आर्य एवं स.अ. सुशील कुमार बारेकोटी पदेन सदस्य चुने गए। डॉ.बसंत बल्लभ लोहानी पूर्व प्राचार्य कुमाऊं विश्वविद्यालय, सुरेश चंद जोशी पूर्व प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद मोहन चंद्र कांडपाल मनोनीत सदस्य चुने गए।चुनाव अधिकारी द्वारा प्रबंध समिति के सभी 15 सदस्यों की निर्विरोध चयन की विधिवत घोषणा करने के बाद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारा बैठक को अगली तिथि तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की गई इसी के साथ चुनाव कार्यवाही शांतिपूर्वक संपन्न हुई।लगातार 9वीँ बार निर्विरोध प्रबंधक चुने जाने के बाद गिरीश शर्मा द्वारा सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह बिष्ट, प्रताप चंदन बहुगुणा, गणेश सिंह सलाल, राम सिंह रावत, गजेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र बिष्ट, पारस कांडपाल, नंदन उपाध्याय, पान सिंह सलाल, दिनेश चंद जोशी, बाला दत्त बहुगुणा, शांति राम सहित सैकड़ो लोगों ने श्री गिरीश शर्मा के लगातार नौवीं बार प्रबंधक चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं समस्त प्रबंध समिति को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
