अल्मोड़ा-द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉक्टर सीसी तिवारी एवं वैयक्तिक सहायक,निदेशक निखिल उपाध्याय ने सोबन सिंह जीनाविश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट से शिष्टाचार भेंट की और उनका शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।भेंट के दौरान द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में 20-21 अप्रैल को मनाए जा रहे ‘सिंटिला’ फेस्ट में मुख्य अतिथि रूप में शामिल होने को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से आमंत्रित किया।इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के संरचनात्मक स्थितियों एवं शैक्षिक गतिविधियों से भी अवगत कराया।
