अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में अपराह्न सत्र में संचालित हो रही परीक्षाओं का सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा निरीक्षण किया गया। कुलपति प्रो. बिष्ट ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा को लेकर सायंकालीन सत्र के केन्द्राध्यक्ष एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित भी किया। परीक्षा कक्षों में परीक्षा प्रपत्रों के रख-रखाव, परीक्षा कक्ष में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने, बी कॉपी के रखरखाव, परीक्षा अवधि में ड्यूटी दे रहे कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल बंद रखने, विद्यार्थियों के वेरिफिकेशन फॉर्म को सही भरने और परीक्षाओं के दौरान बाहरी वाहनों को प्रवेश न देने आदि को लेकर कक्ष निरीक्षकों/ परीक्षा प्रभारी को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज कुमार शाह,डीन अकादेमिक प्रो अनिल कुमार यादव, सायंकालीन परीक्षा प्रभारी प्रो. अरशद हुसैन ने परीक्षाओं के संबंध में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *