देहरादून-लोकभवन में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया।कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड के राज्यपाल और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) ने दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्ट सेवा का एक असाधारण सफर पूरा किया है। कुलाधिपति के अटूट सहयोग, बहुमूल्य मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से वे उनका आभार व्यक्त करते हैं।उनके दिशा-निर्देशन में विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता,नवाचार और सार्थक प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। ये यादगार वर्ष विश्वविद्यालय के स्वर्णिम इतिहास में हमेशा अंकित रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *