अल्मोड़ा- देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आज दिनांक 09.10.2024 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देऊपा द्वारा दशहरा समिति व दशहरा पुतला समिति के सदस्यों के साथ कोतवाली अल्मोड़ा के प्रागंण में गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों से आगामी दशहरा त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी और साथ ही निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। प्रत्येक पुतले के साथ पुतला समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे। पुतलों के साथ चलने वाले व्यक्तियों मे कोई भी सदस्य / व्यक्ति नशे का सेवन न करें। इस दौरान अराजकता व उपद्रव मचाने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।पुतलों के मध्य उचित दूरी (लगभग 10 मीटर) रखनी आवश्यक होगी।पुतलों को एक स्थान पर अधिक समय तक न रोका जाये।इस दौरान एसएसआई अजेंद्र प्रसाद व दशहरा समिति अध्यक्ष अजीत कार्की,वैभव पाण्डेय,हरीश कनवाल, विनोद वैष्णव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *