अल्मोड़ा-हवालबाग ब्लॉक के गोविंद बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूंट में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के विरोध में पुतला दहन किया।यह विरोध प्रदर्शन आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के दौरान वाहनों को रोके जाने तथा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में आयोजित किया गया।ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों,नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि आठ अगस्त के कार्यक्रम के दौरान जिस प्रकार वाहनों को रोका गया और कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार किया गया,वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।इस दौरान वक्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों,जनभावनाओं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सम्मान की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक रोक-टोक या दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य कुन्दन राम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, अनील पाठक, विनोद जोशी, नारायण सिंह, लाल सिंह, मोहन सिंह, चन्दन सिंह, ग्राम प्रधान खूंट विजय कुमार, दीपक चौहान, राजेंद्र सिंह, किशोर सिंह, राजन लाल, भीम राम, राजन राम, अनुराज पाठक सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *