अल्मोड़ा-खत्याड़ी में आयोजित रामलीला महोत्सव 2024 के तृतीय दिवस पर राम विवाह व लक्ष्मण परशुराम संवाद के दृश्य का मंचन किया गया।राम लीला देखने के लिए दर्शको की भारी भीड़ रही।पात्रों के जीवन्त अभिनय ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हर्ष कनवाल ने कहा कि रामलीला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।हमें इसे और भव्य रूप से मनाते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना है। पूर्व प्रधान हरीश कनवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर अपनी संस्कृति और संस्कारों को जीवित रखना है। तृतीय दिवस पर प्रधान – भूपेंद्र लटवाल, हरीश रावत, राजेंद्र लटवाल, विनोद कनवाल, अर्जुन बिष्ट, नवीन बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, हेम भंडारी, किशन बिष्ट, हितेश नेगी, महेन्द्र रावत, विनोद बजेठा, जगदीश लटवाल, राजू बिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिनकों रामलीला समिति खत्याड़ी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। रामलीला में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हर्ष कनवाल,प्रताप कनवाल,पूर्व ग्रामप्रधान हरीश कनवाल,भूपेंद्र कनवाल,आनन्द कनवाल, राहुल कनवाल, देव कनवाल, बसंत कनवाल, कुंदन कनवाल, हिमांशु कनवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *