अल्मोड़ा-ग्राम पंचायत खत्याड़ी में मां मलवटी देवी माता प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।इस दौरान धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में पांरपरिक वेश-भूषा में सज धज महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई।महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर जयकारा लगाते हुए यात्रा में शामिल हुई।कलश यात्रा मल्ली खत्याड़ी से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान तिनारा, लोअर मालरोड,न्यू इंद्रा कॉलोनी होते हुए सिमकनी मैदान पहुंची।जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया।उसके बाद यात्रा दोबारा मंदिर परिसर पहुंची,जहां पुरोहित पंडित विजय जोशी समेत अन्य आचार्यों ने विधि-विधान से कलश की स्थापना कराई और मां मलवटी माता,भगवान गणेश,गोल्ज्यू महाराज,नरसिंह देवता और कलूवा देव की मूर्तियां स्थापित की गई।पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हवालबाग आनंद कनवाल ने बताया कि आज मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंच प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।यहां प्रधान कमला कनवाल,जिला पंचायत सदस्य ममता कनवाल,बंसत सिंह,चंदन सिंह,पूरन सिंह, अमित कनवाल,राजेंद्र सिंह, राम सिंह,सुंदर सिंह,दीवान सिंह कनवाल,गोविंद सिंह,देव सिंह, आंनदी देवी,कमला देवी, जीवंती देवी,उमा देवी,देवकी देवी समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *