अल्मोड़ा-भाकृअनुप विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा द्वारा संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मी कांत के निर्देशानुसार चल रहे खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 9 नवंबर 2026 को जनपद अल्मोड़ा के हवालबाग विकासखंड के ग्राम ज्योली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में कुल 13 कृषकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 5 पुरुष और 8 महिलाएँ शामिल थीं।कार्यक्रम का समन्वय डॉ दिनेश चंद्र जोशी एवं डॉ रवि शंकर सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।कृषकों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषक अपनी बंजर ज़मीन को लेकर चिंतित दिखे।कृषकों ने आग्रह किया कि यदि उनके गाँव में पॉलीहाउस और सिंचाई की सुविधा हो तो अच्छी खेती की जा सकती है।कार्यक्रम के दौरान कृषकों ने जंगली जानवरों द्वारा फसलों को होने वाले नुकसान जैसी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। वैज्ञानिकों द्वारा संवाद सत्र में किसानों की खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और समाधान पर चर्चा की। वैज्ञानिकों ने कृषकों को संस्थान की कृषि तकनीकों का लाभ लेते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *