अल्मोड़ा-आज दिनांक 03-12-2022 को बखरिया जमरानी-बैंड धौलछिना अल्मोड़ा में समय लगभग 09:30 बजे एक फोर्ड फिएस्टा कार UK18H6578 बेरीनाग पिथौरागढ़ बारात से वापस आते समय लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरने से दुर्घनाग्रस्त हो गई।दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल दन्या पुलिस,एस डी आर एफ,फायर स्टेशन अल्मोड़ा पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू आँपरेशन चलाकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से स्ट्रेचर से रोड में लाकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया।दुर्घटना में मृतकों के शवों को बाड़ी-बैग की मदद से रेस्क्यू कर रोड में लाया गया,जिनका राजस्व विभाग द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।नींद का झोंका आने के कारण दुर्घटना होना प्रतीत होता है, सम्बंधित वाहन UK18H-6578 पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है।रेस्क्यू आँपरेशन के दौरान विमल कुमार सीओ अल्मोड़ा,गोपाल सिंह चौहान एसडीएम सदर अल्मोड़ा,थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार व दन्या पुलिस,एस डी आर एफ,फायर स्टेशन अल्मोड़ा के जवान,राजस्व प्रशासन मौजूद रहा।दुर्घटना में घायलों के नाम चालक मंगल सिंह रोतेला पुत्र जयंत सिंह नि० मटेला काफलीगेर थाना झिरोली पिथौरागढ़ उम्र-65 वर्ष,अक्षीता पुत्री मंगल सिंह उम्र-7 वर्ष ,यौगिता पुत्री जगदीश उम्र-8 वर्ष है।दुर्घटना में मृतकों के नाम जयन्त सिंह (धुल्ले के पिता) पुत्र बच्ची सिंह नि० मटेला काफलीगेर थाना झिरोली पिथौरागढ़ उम्र-65 वर्ष,श्रीमती अनीता पत्नी मंगल सिंह उम्र-32 वर्ष,श्रीमती सीमा पत्नी जगदीश सिंह उम्र-36 वर्ष, समर पुत्र मंगल सिंह उम्र-10 वर्ष है।
