अल्मोड़ा-आज व्यापार मंडल अल्मोड़ा की एक बैठक हिमसागर होटल में आहूत की गई जिसमे निम्न बाते तय की गई।पूर्व की भांति इन त्योहार के अवसर पर बाजार बंद रहेगा जिनमें मीठी ईद,कार्तिक पूर्णिमा,रक्षा बन्धन शामिल हैं।जिसमे फड़ एसोसिएशन ने भी अपना सहयोग देने की बात की है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार 8 नवम्बर को पूर्व की तरह बाजार बंद रहेंगे।तहसील को वापस नगर में स्थापित करने के लिए नगर व्यापार मंडल निर्णायक लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ेगा और नगर के सभी वर्गों, समाज और संगठनों को साथ लेकर इस लड़ाई को लड़ेगा जिसमे सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में सहमति दी।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी,नगर अध्यक्ष सुशील साह,उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,प्रतेश पांडे,महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट,उपसचिव राहुल बिष्ट,अमन नज्जौन,कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,फड़ एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र आदि मौजूद रहे।
