







अल्मोड़ा-श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोडा की सप्तम दिवस की रामलीला में जटायु उद्धार,राम-लक्ष्मण द्वारा सीता की खोज,शबरी प्रसंग,राम -हनुमान मिलन,किष्किन्धा प्रसंग,राम-सुग्रीव मैत्री,बाली वध,सीता-रावण तथा त्रिजटा-सीता संवाद, अक्षयकुमार वध,लंका दहन के प्रसंग मंचित किये गये।सप्तम दिवस की रामलीला में राम की पात्र कोमल जोशी, लक्ष्मण-गायत्री तिवारी,सीता-वैष्णवी जोशी, हनुमान-अनिल रावत,शबरी- गितांजलि पाण्डे,बाली- रजनीश कर्नाटक ,सुग्रीव- अमर बोरा,मायावी-अनिल जोशी,तारा-मिनाक्षी जोशी,जामवन्त- कार्तिक बिष्ट,जटायु -करन कुमार, विभीषण-अशोक बनकोटी,रावण-पूर्व मंत्री बिट्ट् कर्नाटक,मेघनाद- मनीष तिवारी,अक्षय कुमार-अमर बोरा,बाल अंगद-कृष्णा जलाल,त्रिजटा-रेखा जोशी,बाल हनुमान-दिव्यांश जोशी ने अपने अभिनय से दर्शकों को कुर्सियों से बांधे रखा।सप्तम दिवस की रामलीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गोविंद सिंह पिलख्वाल उपाध्यक्ष उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद एवं दर्जा मंत्री,विशिष्ट अतिथि रोहित सिंह कुमल्टा अध्यक्ष छात्रसंघ,कृष्ण बहादुर पार्षद नगर निगम, हरीश नेगी ग्राम प्रधान ने दीप प्रज्जवलित कर किया।मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि रामलीला समिति प्रत्येक वर्ष रामलीला,सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रमों को आयोजित कर रही है वह अल्मोड़ा की धरोहर,विरासत, संस्कृति को संरक्षित करने में सहायक होगी।उन्होंने दर्शकों से कहा कि कलाकारों विशेषकर बाल कलाकारों के उत्साहवर्धन हेतु आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है।आपकी अधिक संख्या से कलाकारों का मनोबल बढता है।अत: अधिक-अधिक संख्या में रामलीलाओं में प्रतिभाग करें। शनिवार की लीला में शबरी प्रसंग,सीता-रावण तथा त्रिजटा-सीता संवाद,रावण-हनुमान संवाद तथा लंका दहन के प्रसंग मुख्य आकर्षण रहे।कलाकारों के सुन्दर अभिनय व संवादों ने रामलीला मैदान में उपस्थित सैकडों दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।इस अवसर पर मुख्य रूप से कपिल मल्होत्रा,गौरव काण्डपाल, योगेश जोशी,कमल जोशी, भुवन चन्द्र पाण्डे, भुवन चन्द्र कर्नाटक,रमेश चंद्र जोशी,जगदीश चन्द्र तिवारी,सुरेश कुमार,कमलेश कर्नाटक,लीलाधर काण्डपाल, नारायण दत्त तिवारी,आनन्द सिंह नयाल,राज सिन्हा,कैलाश चन्द्र तिवारी,दीपक कर्नाटक, देवेन्द्र गोस्वामी,मोहन चन्द्र पाण्डे,कमल पालीवाल , सीमा कर्नाटक,डौली कर्नाटक,आशा मेहता,रीता पाण्डे,कविता पाण्डे,कंचन पाण्डे,सुनीता बगडवाल,चन्द्र शेखर सती,निजाम कुरैसी, दिनेश मठपाल,प्रकाश मेहता,ललित बिष्ट,राहुल जोशी,आशु रौतेला,राजेश कर्नाटक आदि सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा द्वारा किया गया।
