अल्मोड़ा-कमल कुमार बिष्ट ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रेफरी एवम जी पी पंकज ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रेफरी दोनों का चयन होने पर 51th केवीएस स्पोर्टस मीट 2022 के लिए टेक्निकल ऑफिशियल राष्ट्रीय रेफरी के रूप में हुआ है जो कि दिनांक 16अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक आगरा के केंद्रीय विद्यालय में आयोजित होगी।कमल कुमार बिष्ट ब्लैक बेल्ट ताइक्वांडो के प्रशिक्षक विगत लगभग 30 सालों से स्पोर्ट्स खेलो मे विशेष कर ताइक्वांडो खेल में सक्रिय होकर खेलते हुए कई पदक जीते कर नए कृतिमान स्थापित कर चुके है।वे ताइक्वांडो,बॉक्सिंग,कराटे और योगा खेलते हुए सिखाता आ रहे है।उनके प्रयास,नेतृत्व और अनुभवी प्रशिक्षण में अनेकों खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो खेल में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया और कई पदक जीतकर जिले,राज्य और राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।कमल कुमार बिष्ट विगत लगभग 30 वर्षों से लगातार खिलाड़ियों व खेल के विकास और उनके प्रशिक्षण के लिए प्रयासरत और संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।उनके कुशल प्रशिक्षण और अनुभवी,प्रभावी तकनीकी पक्ष से मजबूत मार्गदर्शन,साहस और धैर्य से आज भी उनके प्रशिक्षण में उनके सिखाएं प्रशिक्षु,विद्यार्थी आगे बढ़ रहे। कमल कुमार बिष्ट और जी पी पंकज के चयन पर विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पीतांबर पांडे,श्रीमती गीता मेहरा,ललित लटवाल,कुंदन लटवाल,गिरीश मल्होत्रा,श्रीमती मंजू बिष्ट सहित खेल प्रेमियों,खेल जगत से जुड़े हुए तमाम लोगों ने बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की है और शुभकामना दी हैं।।
