अल्मोड़ा-युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को अपने शासन में पीछे धकेलने का काम किया है और सरकार सत्ता के तीन साल पूरे होने के काल्पनिक जश्न में मदहोश है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की गरीब घर की दिवंगत बेटी अंकिता भंडारी के माता पिता आज भी न्याय के लिए दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है।सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश के युवा बेरोजगारी के कारण नशे की तरफ बढ़ते जा रहे हैं।व्यापारी वर्ग मनमाने कर वसूले जाने से निराश है।अधिकांश जनता सरकार की उपेक्षा का शिकार है।विकास कार्यों में जमकर कमीशनखोरी से प्रदेश गर्त में चला गया है और बीजेपी के लोग काल्पनिक जश्न मनाने में व्यस्त है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से समय के संस्थानों,विकास कार्यों की तरफ बीजेपी सरकार मुंह फेरे खड़ी है। उत्तराखंड में नौकरशाही हावी है। प्रदेश भाजपा के नेता उत्तराखंड को मैदानी पहाड़ी में बांटने में लगे हैं।ऐसे में प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार से निराश हो चुकी है।धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश भर में बीजेपी की गलत नीतियों को जनता के सामने रख कर सरकार का असली चेहरा बाहर लाने के लिए संकल्पित होकर काम करेगी।
