अल्मोड़ा-आज महापर्व हरेले के त्यौहार के अवसर पर कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट एवं कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आज बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधरोपण कर प्रकृति को हरा-भरा करने का संदेश देने का सार्थक प्रयास किया गया। ताकि जल, जंगल, जमीन, सुरक्षित रहे और साथ ही-साथ जनजीवन अच्छे वातावरण और शुद्ध हवा पानी के साथ सुखद और शांति मय जीवन को अनमोल बना सकें। इसी दिशा में कार्य करते हुए विगत कई वर्षों से समिति के माध्यम से यह कार्य लगातार जारी है।जिसमें समिति का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति स्थापित हो, आम जनजीवन सुखद और समृद्ध हो,स्वच्छ और बेहतर वातावरण में समाज का कल्याण हो, जनहित की भावनाओं के साथ राष्ट्र की निर्माण में हमारा अपना कर्तव्य और जिम्मेदारी पूर्ण हो सके इसी भाव के साथ कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति के माध्यम से हमारा प्रयास बेहतर हो और सर्वश्रेष्ठ के लिए कार्य और प्रयास लगातार जारी है और रहेगा।राज्य इनकम टैक्स ऑफिस के निकट सरस्वती मंदिर के आसपास के क्षेत्रों जंगल एवं उदय शंकर नाट्य अकेडमी के आसपास के जंगलों में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही नैनी कुमस्याल गर गांव निकट सरकार की आली अल्मोड़ा में अवनि वन में बड़े स्तर में वृक्ष लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजातियों विशेषकर देवदार ,बाज ,भीमल चौड़ी पत्तेदार, मोरपंखी आदि पौधों का रोपण कर धरा को हरा-भरा करने का संदेश दिया गया। इसमें अवनि बिष्ट ,प्रतीक बिष्ट, प्रज्ञा कथायत,वर्षा मेहता, श्रीमती मंजू बिष्ट ,कमल कुमार बिष्ट, मयंक गैड़ा,मयंक पिलखवाल, अनू कुमारी ,अनंत बिष्ट, अस्मिता पांडे ,रिया बोरा, अंशिका बिष्ट ,श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्रीमती गीता बिष्ट ,कुमारी हेमंती बोरा, माही बिरोरिया,कुंदन कुमार बिष्ट, श्रीमती दया बिष्ट ,रिदियांशी बिष्ट, श्रीमती हंसा बिष्ट, भूमिका तिलाड़ा आदि ने वृक्षारोपण कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *