अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पाताल देवी में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट ने किया।जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,पूर्व विधायक रघुनाथ सिहं चौहान के समक्ष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्रियाकलापों से प्रभावित होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांग्रेस सरकार में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ए.के सिकंदर पवार ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करी।उन्होंने कहा कांग्रेस दलित विरोधी है।वहां भाई भतीजा परिवार वाद हावी है। दलितों की सुनने वाला कोई नहीं है।उन्होंने अपने दलित समाज से अपील की है कि वह भारतीय जनता पार्टी का सहयोग करें और इस दलित विरोधी पार्टी को उनकी हकीकत बताएं।ए के सिकंदर पवार सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष के साथ-साथ वाल्मीकि समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।उन्होंने कहा कि हमारे समाज का कांग्रेस ने उपयोग किया और उन्हें हाशिये में रख दिया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रचार अथवा चुनाव में विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां सभाल रहे कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।उन्होंने कहा जिन-जिन कार्यकर्ताओं को जो भी चुनाव में जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाएं।कहा कि लोकसभा के प्रत्याशी अजय टम्टा को इस लोकसभा से कम से कम पांच लाख मतों से विजय दिलाने के लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है। उन्होंने चुनाव में विभिन्न विभागों के दायित्व को संभाल रहे कार्यकर्ताओं से प्रत्येक विभाग का फीडबैक भी लिया और उसमें उससे बेहतर क्या हो सकता है उसे पर भी चर्चा की।राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर छोटी-छोटी बैठकें कर राष्ट्र हित में अपना सहयोग दें और लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत दिलाने के लिए अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को विभिन्न सुझाव भी दिए गये।प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने विधानसभा अल्मोड़ा में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखी।उन्होंने विश्वास दिलाया कि अल्मोड़ा विधानसभा से लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता संकल्परत है।पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत तथा कार्यकर्ताओं के बलबूते पर हमारे लोकसभा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए जुड़ जाने का आग्रह किया तथा कहा कि इस बार का चुनाव एक इतिहास बनकर ही रहेगा।बैठक में अल्मोड़ा विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिहं नयाल,विधानसभा विस्तारक सुरेश काण्डपाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला,नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,राजीव गुरुरानी,कुंदन लटवाल,ललित लटवाल,किरन पंत,कैलाश गुरुरानी,महिपाल बिष्ट,राजेन्द्र बिष्ट,विधानसभा कार्यालय प्रभारी अरविन्द बिष्ट,सह प्रभारी शैलेंद्र शाह,मंडल अध्यक्ष अल्मोड़ा ग्रामीण प्रेम लटवाल हवालबाग संजय बिष्ट,भैसियाछाना मंडल मंगल रावत,अल्मोड़ा नगर अमित शाह मोनू ,जगत तिवारी,गोपाल जीना,व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय वर्मा,मनीष जोशी,दीपक कपूर,संजय अग्रवाल,सुनील बिष्ट,लीला बोरा,रेखा आर्या,ललिता पंचपाल,तारा जीना,अर्जुन बिष्ट मनोज जोशी,अनूप शाह मुकुल कुमार,सलमान अंसारी,भावेश जोशी,दीक्षांत पवार,आशीष गुरुरानी, पीयूष कुमार हेमंत बिष्ट अजय वर्मा मोहित बिष्ट, इंदर सिंह नेगी अर्जुन सलाल, ललित बिष्ट,हरीश सिंह सतवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
