अल्मोड़ा- उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर अल्मोड़ा जनपद के समस्त मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने मंगलवार को लगातार चौथे दिन 12 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अल्मोड़ा के परिसर में कार्मिकों ने काला फीता बांधकर सरकार और शासन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।इस दौरान कार्मिकों ने अपनी लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। मंडलीय महामंत्री पंकज कुमार जोशी ने कहा कि मिनिस्ट्रीयल कार्मिक लंबे समय से अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि जब तक शासन और सरकार द्वारा कार्मिकों की मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि संगठन अपने अधिकारों और जायज मांगों को लेकर एकजुट है तथा सरकार से मांगों के शीघ्र समाधान की अपेक्षा है।विरोध प्रदर्शन में मंडलीय महामंत्री कुमाऊं मंडल पंकज कुमार जोशी, जनपद अध्यक्ष अल्मोड़ा ललित मोहन भट्ट, जनपद सचिव महेंद्र सिंह गुसाईं, गोविंद सिंह रावत, गोविंद सिंह अलमिया, उमेश चंद्र मिश्रा, ललित चंद्र लोहनी, दीपक पांडे, मनोज सिंह, खिमुली देवड़ी, गीता आर्या, दीपा, राकेश कुमार सकलानी सहित अन्य मिनिस्ट्रीयल कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *