अल्मोड़ा-भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा महिलाओं के बारे मे की गई अनर्गल बयानबाजी की कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कड़े शब्दों मे निंदा की।इसके साथ ही अल्मोड़ा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व में चौहानबाटा में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया तथा जोरदार नारेबाजी की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी द्वारा महिलाओं पर की गयी टिप्पणी बेहद शर्मनाक है।इसके लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी को माफी मांगनी चाहिए।पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,जिला महामंत्री राधा बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,प्रताप सत्याल,महेश आर्या,प्रमोद पवार भीमा,राबिन भण्डारी,बिन्दु रौतेला,अम्बीराम आर्य,जया जोशी,गीता मेहरा,एन डी पाण्डेय,गौरव जसवाल,शहाबुद्दीन, घनश्याम गुरूरानी,भारत रत्न पाण्डेय,विनोद नेगी,राहुल अधिकारी,उमेश गुरूरानी,बाल विक्रम रावत,रजत बिष्ट,विक्रम बिष्ट,बाबू अन्सारी सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *