अल्मोड़ा-आज जिलाधिकारी वंदना सिंह से जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल और लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू ने मुलाकात की तथा उन्हें एक पत्र सौंपा।पत्र के साथ पांडेखोला क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं के बारे में चर्चा की गयी और जिलाधिकारी से वहां पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की अपील की गयी।इसके साथ ही सड़क में आड़े तिरछे लगने वाली गाड़ियों को सही पार्किंग में खड़ा करवाने की भी मांग की गयी।इसके साथ ही जाखन देवी की मुख्य सड़क के विषय में भी चर्चा हुई।जो कि काफी समय पूर्व से खराब है।जिसके बारे में जिलाधिकारी ने बताया कि बरसात के बाद तुरंत उस रोड का कार्य शुरू हो जाएगा।जिलाधिकारी से मिलने वालों में जिला पंचायत सदस्य भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल,लक्ष्मेस्वर वार्ड सभासद अमित साह मोनू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *