अल्मोड़ा-उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीता मेहरा महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा,संचालिका जी स्क्वायर फिटनेस सेंटर अल्मोड़ा,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा एवं विशिष्ट अतिथि दीवान सिंह बिष्ट वरिष्ठ अधिवक्ता,वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।अतिथि गणों में गिरीश मल्होत्रा,गिरीश शर्मा,दीपक वर्मा,भूपेंद्र बल्दिया आदि शामिल रहे।कार्यक्रम की समाप्ति का संचालन कुमारी दीपिका गोस्वामी,दीपचंद बिष्ट,डॉ० प्रेम प्रकाश पांडे ने संयुक्त रूप से किया।आयोजन समिति मंडल के सदस्य कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी देते हुए कहाकि योगासन खेल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता को आयोजित कराने का मुख्य उद्देश्य योग को खेल के रूप में जन जन तक पहुंचाते हुए युवा पीढ़ी को स्वास्थ्य लाभ और खेल के प्रति रुचि पैदा कर राष्ट्र और समाज की जिम्मेदारी देना और पदक जीतकर गौरव का विषय बना मुख्य उद्देश्य बना है।आयोजन मंडल के संयोजक जसोद सिंह बिष्ट ने सभी का स्वागत सम्मान कर प्रतियोगिता को शानदार,आकर्षक और भव्य बनाने के साथ साथ सफल होने की बधाई दी और सब का धन्यवाद ज्ञापित किया।निर्णायक मंडल में अखिलेश मिश्रा,खजान चंद जोशी,धारा बल्लभ पांडे,डॉ० प्रेम प्रकाश पांडे निर्देशक आयोजन मंडल ने सभी तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागी आगामी आने वाली राज्य योगासन खेल प्रतियोगिता में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।आज की प्रतियोगिता में प्रतीक बिष्ट,अवनि बिष्ट,हिमांशी भैसोड़ा,मयंक पिलख्वाल,मयंक गैड़ा,वंशिका डोलिया,कृतिका भैसोड़ा,कनिष्का सिराडी,वेदांश सिराडी,रिया बोरा, अंशिका बिष्ट,प्रज्ञा कठायत,आरव बिष्ट,साक्षी रॉयल,अर्णव बिष्ट,विभोर पंत,अन्नू कुमारी,जया बिष्ट ने प्रतिभाग किया।यह प्रतियोगिता विभिन्न वर्गो और चार प्रकार की अलग अलग शैली स्टाइल पर संपन्न कराई गई जिसमें ट्रेडिशनल योगा आसन,आर्टिस्टिक योगा आसनषडांस रिदमिक आसन योगा,पेयर आर्टिस्टिक योगासन का प्रदर्शन कर प्रतिभागी को अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अनुशासन और धैर्य संयम के साथ प्रदर्शित करना नियमों के तहत अनिवार्य रूप से दिखाना होता है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती गीता मेहरा ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों की प्रतिभा और उत्कृष्ट सराहनीय प्रदर्शन की सराहना करते हुए आयोजन मंडल को इस तरह के आयोजन करने की बधाई एवम् शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ा सफल आयोजन है।इस तरह के आयोजनों से युवाओं,बच्चों और छात्र-छात्राओं को अपनी छुपी हुई प्रतिभा को निकालने के लिए एक खुला और बड़ा मंच मिलता है।निश्चित ही आज के युवा दिशाहीन और बहुत ही नकारात्मक सोच से ग्रसित होते जा रहे हैं।इस तरह के आयोजनों से एक सफल नेतृत्व और दिशा का मार्ग प्रस्तुत होगा। विशिष्ट अतिथि दीवान सिंह और देवेश बिष्ट ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों को कराने से प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है और समाज में एक सकारात्मक वातावरण तैयार होता है। खेल जगत में इस तरह के आयोजनों का अधिक से अधिक आयोजन किया जाना अति आवश्यक है इसका लाभ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सभी को मिलता है।मंडल समिति के सदस्यगणों में रूप सिंह बिष्ट,दीपचंद बिष्ट,कमल कुमार बिष्ट,धारा बल्लभ पांडे,डॉक्टर प्रेम प्रकाश पांडे,संयोजक जसोद सिंह बिष्ट शामिल रहे।स्वागत मंडली में मानस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में मुख्य अतिथि अतिथि गणों और विशिष्ट अतिथि जनों का चंदन टीका लगाकर फूलों की वर्षा के साथ उनके आगमन पर स्वागत किया।अपने संस्कार और परंपरा को नमन करते हुए स्वागत मंडली प्रज्ञा कठायत,कनिष्का सिराड़ी,रिया बोरा, अवनि बिष्ट,वंशिका डोलिया,हिमांशी भैंसोड़ा ने भागीदारी की।
