



अल्मोड़ा-जन्मदिन को यादगार बनाने के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हुए मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र प्रतीक बिष्ट ने अपने जन्मदिवस पर वृक्षारोपण किया।प्रतीक बिष्ट, कमल कुमार बिष्ट के पुत्र हैं। उन्होंने 21 अगस्त को प्रातः ईश्वर का स्मरण कर पूजा-अर्चना की और इसके बाद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।जन्मदिन के अवसर पर प्रतीक अपने गांव भी पहुंचे और दादा-दादी तथा नाना-नानी सहित परिवार के बड़े-बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता की। इस पहल के माध्यम से उन्होंने जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय प्रकृति और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रबंधक एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि परिवार में प्रत्येक जन्मदिन पर ईश्वर का स्मरण करने, बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में भाग लेने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रकृति और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना परिवार और विद्यालय दोनों की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ परिवार के सदस्य अपने जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लेते हैं।विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट ने कहा कि मानस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और समाजहित के कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित करने, गलत प्रवृत्तियों से दूर रहने और समाज के उत्थान में योगदान देने की भावना विकसित करना विद्यालय के संस्कारों का हिस्सा है।प्रतीक बिष्ट के जन्मदिन पर की गई इस पहल ने यह संदेश दिया कि जन्मदिन को पौधरोपण, स्वच्छता और समाजहित के कार्यों के साथ मनाकर खुशी के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण में भी योगदान दिया जा सकता है। परिवार और विद्यालय ने युवाओं से भी ऐसे सकारात्मक संकल्पों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
