अल्मोड़ा-सड़क किनारे अपने वाहनों को बेतरतीब खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर इन्टरसैप्टर टीम ने चालानी कार्यवाही की।लम्बे समय से जाखनदेवी मार्ग में सड़क किनारे लोगों के द्वारा अपने वाहनों को बेतरतीब तरीके से लगाया जा रहा था।जिस पर इंटरसैप्टर टीम ने एनाउन्समेन्ट के माध्यम से लोगों को वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब खड़ा ना करने की बार बार हिदायत भी दी थी।आज प्रातः 11 बजे से इन्टरसैप्टर प्रभारी जीवन सामंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा बेतरतीब खड़े वाहनों पर चालानी कार्यवाही की।लम्बे समय से सड़क किनारे लगे चौपहिया वाहनों पर पुलिस के द्वारा जैमर भी लगाए गये। इंटरसैप्टर प्रभारी जीवन सामंत ने कहा कि सड़क किनारे अपने वाहनों को खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।विदित हो कि जाखनदेवी के आस पास काफी स्कूल भी हैं।जिस कारण वाहनों के बेतरतीब खड़ा होने से आये दिन जाम जैसी समस्याएं उत्पन्न होती रहती हैं।स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस अभियान की सराहना की।इंटरसेप्टर टीम में प्रभारी जीवन सामंत के साथ ललित बिष्ट एवं सुनील कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *