अल्मोड़ा-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड में संघटनात्मक चुनावों की घोषणा की गई। जिस क्रम में आज जागेश्वर विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस जागेश्वर वीरेंद्र सिंह मलारा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमे जागेश्वर प्रभारी नरेन्द्र सिंह यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गोविन्द प्रसाद, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव पवन गैड़ा, संतोष भट्ट, रोहित, राज कमल, हिमांशु, आकाश सिंह, पुष्कर, कमल, जीवन कनोली सहित युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह चुनाव ब्लाक, विधानसभा, जिला एवं राज्य स्तर पर कराये जायेंगे। जिनका उद्देश्य युवाओं को लोकतान्त्रिक प्रक्रिया के माध्यम से नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है।युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर वीरेंद्र सिंह मलारा ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस देश का पहला ऐसा राजनीतिक संघठन है जो आतंरिक चुनाव प्रक्रिया के जरिये योग्य नेतृत्व को सामने लाने का कार्य करता है। यह चुनाव पारदर्शिता, निष्पक्षता और सवतंत्रता के सिद्धांत पर आधारित होगा। जिसमे प्रत्येक उम्मीदवार को अपने क्षेत्र से निर्वाचित होकर नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। यह प्रक्रिया भारत की राजनीति में एक ऐतिहासिक और सकारात्मक बदलाव को दर्शाती है।
