जागेश्वर-भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जागेश्वर विधानसभा के नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन धौलादेवी में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा का युवा नव मतदाताओं के साथ कार्यक्रम में रहना सुनिश्चित हुआ।जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजन जोशी ने की। कार्यक्रम में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा रविन्द्र सिंह बिष्ट,भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री संजय डालाकोटी,गोपाल सिंह बिष्ट,युवा मोर्चा के जिला मंत्री राहुल जोशी,मंच का संचालन कर रहे चंदन सिंह मेहता,भाजपा मंडल अध्यक्ष जागेश्वर हरीश प्रसाद,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दयाल पांडे,जिला मंत्री युवा मोर्चा गणेश,दीपक,प्रकाश पांडेय, राजू धानिक आदि उपस्थित रहे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजन जोशी ने उपस्थित सभी युवा नव मतदाताओं को इस कार्यक्रम को सफल बनाने का के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *