नैनीताल-जागेश्वर धाम में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर स्वामी कैलाशानंद महाराज (महामंडलेश्वर) मुख्य पुजारी जागेश्वर धाम ने कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन देकर धाम मे मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराने की मांग की है।उन्होंने बताया कि धाम में संस्कृत महाविद्यालय,अस्पताल,धर्मशाला और वाहन पार्किंग जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।साथ ही पिछले दो वर्षों से मंदिर प्रबंधन समिति का गठन न होने से मंदिर मे अव्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं,जागेश्वर धाम के आसपास रास्तो सोलर स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं।जिनका निवारण करना अत्यंत आवश्यक है।कैलाशानंद महाराज ने बताया कि संतों व श्रदालुओ के लिए सुविधा उपलब्ध कराने हेतु उनके द्वारा जागेश्वर धाम मे भव्य आश्रम व धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है,हर वर्ष जागेश्वर धाम मे लाखों श्रद्धालु आते हैं,पार्किंग स्थल जागेश्वर धाम से करीब तीन किमी पहले बना है, जिससे श्रदालुओ को आने जाने मे समस्याओ का सामना करना पडता है।गर्मियो के सीजन मे कुछ माह सटल सेवा रहती है। बाकी समय मंदिर के आसपास सडक किनारे म गाडियां खडी रहती है जिससे जाम की समस्या भी बढ़ जाती है। उन्होंने कुमांऊ कमिश्नर से जागेश्वर धाम के आसपास पार्किंग स्थल के लिए भुमि का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।महामंडलेश्वर ने बताया कि कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत ने उनसे जागेश्वर मंदिर के आसपास पार्किंग के लिए जगह चयन कर उस स्थान का गूगल मैप व फोटो भेजने को कहा है।कमिश्नर ने जल्दी ही जागेश्वर धाम का दौरा कर जनहित समस्याओ का निदान करने का आश्वासन दिया है।ज्ञापन देने वालों मे कैलाशानंद महाराज के साथ कृष्णचन्द्र काण्डपाल प्रवक्ता अखाड़ा,विनोद जोशी व अमित भट्ट मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *