




जागेश्वर-कांग्रेस कमेटी जागेश्वर की बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से देवेन्द्र सिंह बिष्ट को जागेश्वर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति जताई। इस दौरान विक्रम सिंह बिष्ट ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में कांग्रेस की आगामी रणनीति, जनसंपर्क और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए कार्य करने की बात कही।
