अल्मोड़ा-आज दिनांक 25.11.2022 को प्रभारी इण्टरसेप्टर उ0नि0 जीवन सिंह सामन्त द्वारा जीआईसी अल्मोड़ा के छात्रों को यातायात नियमों,संकेतो व यातायात चिन्हों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए सभी से यातायात नियमों का पालन करने हेतु कहा गया तथा इस जानकारी को अपने साथियों,घर परिवार व आस-पड़ोस में भी साझा करने, यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों को भी जागरुक करने का प्रयास हेतु प्रेरित किया गया।सभी छात्रों को शिक्षा का महत्व बताते हुए विद्यार्थी जीवन में शिक्षा ग्रहण पर ध्यान देने और बालिग होने तक वाहन न चलाने हेतु उचित हिदायत भी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *